नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भ्रष्टाचार फाइलो की ताकत ने नीचे आप सरकार,विधायक समेत विजिलेंस भी दबी : अशोक सरीन हिक्की

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ): पंजाब सरकार व आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़े बढ़े दावे करोड़ो रुपए के इश्तेहार लगाकर प्रचार प्रसार करने वाली कारगुजारी पर जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) ने जालंधर नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मे हुए भ्रष्टाचार को लेकर पिछले कई महीनो से चल रही विजिलेंस जांच का कोई नतीजा नही आने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिख कर तीखा हमला बोल सरकार व विजिलेंस विभाग को घेरा।सरीन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बोला की नगर निगम जालंधर के तहबज़ारी,बिल्डिंग,सीवरेज,बी एंड आर से लेकर हर विभाग मे भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा है।इतना ही नही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट मे हुए भ्रष्टाचार घोटाले के खिलाफ नगर निगम के मेयर पार्षद समेत मौजूदा विधायक भी सरेआम मंचो व मीडिया मे बोलते नजर आते है  IMG 20230128 WA0811            जिसको लेकर शहर के हर नागरिक मे चर्चा चल रही है कि भ्रष्टाचारी आरोपी कब पकड़े जायेंगे जिन्होंने स्ट्रीट लाइट लगाने,गंदी सड़के,अच्छे चौंक,अच्छे नये झुले जिम लगाकर नये सुंदर पार्क बनाने का कार्य करना था।क्यूकी स्मार्ट सिटी के नाम पर केंद्र सरकार की तरफ से आये करोड़ो रुपए कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने नेताओ से मिलकर केवल अलाट हुए पैसे मे से केवल 10% पैसे कार्य पर लगाकर बाकी 90% पैसे का भ्रष्टाचार घोटाला घटिया मटीरीयल लगाकर करो लिया जिसको लेकर नगर निगम की सरकारी बैठकों मे भी काफी शोर शराबा हुआ परंतु भ्रष्टाचारीयो के सामने सब बेबस व मजबूर हो गये है।सरीन ने बताया की आप विधायक भी पहले बहुत शोर डालकर बोलते थे की नगर निगम व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मे गलत तरीके से प्लॉट बेचने का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है परंतु अब इन्होंने भी चुपी साध ली जिसके बाद जनता हर रोज सरकारी दफ़्तरों मे धक्के खाने को मजबूर हो गये है।इस वजह से भ्रष्टचार खत्म होने की जगह बढ़ कर दोगुना हो गया है।इसीलिए आप सरकार व विजिलेंस विभाग नगर निगम व जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भ्रष्टाचार पर मेहरबान नजर आ रही है क्यूकी नगर निगम व इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के भ्रष्टाचार फाइलो की ताकत ने नीचे आप सरकार,विधायक समेत विजिलेंस दबी हुई है जो पिछले करीब छह महीनो से चल रही जांच का आज तक रिजल्ट जीरो है।सरीन ने अंत मे कहा आप विधायक भी भ्रष्टाचार को लेकर केवल दुहाई देते रहे कारवाई करवाने मे फेल साबित हो गये है।

 

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page