जालन्धर : न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटो में सुलझा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा / एम के शर्मा ) : न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने कुछ घंटो में सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने 4 युवकों को काबू किया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों के तहत डीसीपी जसकरण सिंह तेजा, एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह की निगरानी में पुलिस स्पेशल यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह और थाना नंबर 1 के एसएचओ जतिंदर कुमार ने अपनी टीमों ने कल छात्र से बाइक छीनने और गोलियां चलाने के मामले में आरोपियों को काबू किया है। जानकारी के मुताबिक 2 युवकों ने गोलियां चलाई थी, जबकि 2 अन्य युवक वारदात दौरान वहां पर खड़े थे। कल न्यू अमृत विहार में युवकों के आपस में झगड़े दौरान गोलियां चलाई गई थी। इस घटना दौरान स्कूल से छुट्टी के समय लौट रहे बच्चों की आरोपी बाइक छीनकर फरार हो गए है। घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के छात्र जसकरन ने बताया 2 बदमाशों ने 4 से 5 फायर किए थे। जिसके बाद मौके पर पुलिस को घटना स्थला से 2 गोलियों के खोल बरामद हुए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 2 पिस्टल 32 बोर सहित 4 रौंद, एक रिवाल्वर 32 सहित 5 रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक नंबर पीबी 08 डीडब्लयू 2209 और इस दौरान स्टूडेंट्स से छीना हुआ बाइक पेशन प्रो पीबी 02 डीएम 9386 बरामद किया है पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोतनाथ उर्फ काका निवासी सुलतानपुर लोधी, विकास कुमार उर्फ बिल्ला निवासी आईपीसी थाना सदर जालंधर, बोबी निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर, अजय कुमार उर्फ अजू के रूप में हुई है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page