पंजाब में इंटरनेट सेवाएं को लेकर आया नया आदेश

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

चंडीगढ़ ( व्यूरो ): पंजाब में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए राज्य के गृह विभाग द्वारा इंटरनेट चलाने को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। मंगलवार यानि कि आज दोपहर 12 बजे पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएगी जबकि कुछ जिलों में अभी भी पाबंदी रहेगी। जिला तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर में इंटरनेट पूरी तरह बंद रहेगा जबकि अजनाला और मोहाली के कुछ इलाके 23 मार्च तक प्रभावित रहेंगे। उक्त आदेश पंजाब के गृह विभाग ने जारी किए है। IMG 20230321 WA0121                                   गौरतलब है कि 18 मार्च को पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में ‘वारिस पंजाब दे’ जत्थेबंदी के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया गया था। अफवाहों व माहौल को बिगडऩे से रोकने के लिए पंजाब पुलिस के आग्रह पर पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में मोबाइल इंटरनैट और ऐसी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब 23 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786