भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल का भाजपा दफ्तर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर ( एस के वर्मा ) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा घोषित किए गए जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल का लोकसभा उपचुनाव के लिए बनाए गए दफ्तर स्थानीय लाजपत नगर में पहुंचने पर सभी वर्करों ने गर्मजोशी और उत्साह पूर्वक स्वागत किया उनके स्वागत पर वर्करों ने ढोल नगाड़े की थाप पर फूल मालाओं के साथ मुंह मीठा करवा इंदर इकबाल सिंह अटवाल का स्वागत किया इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय रुपाणी, केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र रैना,उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू, लोकसभा उपचुनाव के सह प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, महामंत्री जीवन गुप्ता, पूर्व संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,सरभजीत सिंह मक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष ,सुभाष शर्मा, राकेश राठौर ,फतेह जंग सिंह बाजवा,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जिला अध्यक्ष (देहाती साउथ) पंकज ढींगरा जिलाध्यक्ष (देहाती नॉर्थ) रणजीत सिंह पवार ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,अमरजीत सिंह अमरी ,रमन पब्बी, रवि मोहिन्दरू, अशोक चड्डा, शिव दयाल माली मनोज अग्रवाल,अनिल मिनिया, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी ,एस आर, लद्दड़,मुख्य रूप से उपस्थित थे इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी ने कहा कि यह चुनाव अटवाल नहीं भाजपा का हर कार्यकर्ता लोकसभा उपचुनाव अटवाल बनकर लड़ेगा यह चुनाव पंजाब भाजपा को नई बुलंदियों पर लेकर जाएगा और सभी पंजाब वासियों को नई दिशा देगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने इंदरइक़बाल अटवाल का मुंह मीठा करवा कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी अश्विनी शर्मा ने कहा कि यह चुनाव अटवाल नहीं लड़ रहा यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी का हर वह कार्यकर्ता हर वह पदाधिकारी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा के साथ जुड़ा है वे चुनाव लड़ रहा है अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब को स्मार्ट सिटी के लिए 800 करोड रुपए का फंड केंद्र सरकार द्वारा आया पर यह काम पंजाब के सांसदों ने देखना था यह सारा पैसा राजनीति संरक्षण के चलते पहली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिया अश्विनी शर्मा ने कहा कि पिछले 70 साल की सरकारों ने जो नहीं किया आप सभी अटवाल जी को जिता कर 10 महीने का ट्रेलर देखिए आप सभी इस उम्मीदवार को बार-बार चुनने के लिए मजबूर हो जाओगे हो सकता है कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार चुनावो में सरकारी तंत्र का गलत इस्तेमाल भी करें पर मैं अटवाल को भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा है और इस लड़ाई के लिए बूथ स्तर तक तैयार है।IMG 20230413 WA0493     इस मौके पर संबोधित करते हुए भाजपा पंजाब प्रदेश के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि आज भाजपा ने पंजाब में बैसाखी और भारतीय संविधान के रचयिता भारत रतन बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार की घोषणा की रुपानी जी ने कहा कि आज पंजाब की जनता पंजाब के हालातों से बुरी तरह हताश और परेशान हो चुकी है आज पंजाब की जनता यह जान चुकी है कि मोदी जी पंजाब को सही दिशा में आगे लेकर चल सकते हैं आज भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से अटवाल को विजय बनाएगी विजय रुपाणी ने कहा कि अटवाल ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की जन हितैषी और जन कल्याणकारी नीतियां जो देश के हर आखरी व्यक्ति के लिए चलाई जा रही हैं उस से प्रेरित होकर भाजपा ज्वाइन की है इस मौके पर इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने कहां की भाजपा ने पंजाब में बदलाव और नए दौर की शुरुआत के लिए उन्हें चुना है यह चुनाव जालंधर दोआबा का चुनाव नहीं यह चुनाव पंजाब के सुनहरे भविष्य का चुनाव है अटवाल ने लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा सीनियर लीडरशिप का धन्यवाद किया अटवाल ने कहा मैं यहां चुनाव नेता की हैसियत से चुनाव लड़ने नहीं आया हूं बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में चुनाव लड़ने आया हूं आज भाजपा ने मुझे उस रेजिमेंट का सिपाही बनाया है जो आज पूरे देश को चहुंमुखी विकास की और तेज रफ्तार से लेकर चल रही है अटवाल ने कहा कि मैं भाजपा के लिए नया नहीं है भाजपा का हर कार्यकर्ता मुझे व्यक्तिगत रूप से अच्छी तरह जानता है और मैंने भाजपा के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है इस मौके पर उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ,सन्नी शर्मा,राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर दविंदर कालिया, मनीष विज,दविंदर भारद्वाज,अश्विनी भंडारी , गुरविंदर सिंह लांबा, सतनाम बिट्टा,कुलवंत शर्मा,सतीश कपूर,योगेश मल्होत्रा, अमित भाटिया,डॉक्टर वनीत शर्मा, विपिन शर्मा गोल्डी, राजीव पांजा, बृजेश शर्मा,नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, अजमेर बादल, दिनेश खन्ना, निधि तिवारी, पंकज जुल्का, दिनेश मल्होत्रा, कुणाल शर्मा मनीष बल गौरव जोशी सुदेश भगत संदीप शर्मा बलजीत प्रिंस, सोनू सहोता, सोनू हंस,दीपाली बागड़िया, प्रवीण भारती, अजय जगोता,रवि महाजन कुणाल गोस्वामी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

You Might Be Interested In
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page