जालंधर : भाजपा के नेता सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भाजपा से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। कि भाजपा के नेता पर FIR दर्ज हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीश सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रजनीश सहगल पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से पैसा ठगने का आरोप है।इस आरोप के आधार पर जालंधर कैंट की पुलिस ने रजनीश सहगल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलाहल अभी तक नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित युवक ने बताया कि रजनीश सहगल ने उससे कहा था कि वह उसकी नगर निगम में नौकरी लगवा सकता है। क्योंकि उसकी नगर निगम में अच्छी पहचान है जिसके बाद युवक ने रजनीश को पैसे दे दिए लेकिन पैसे लेने के बाद न तो युवक की नौकरी लगी और ना ही उसके पैसे वापिस किए। जिसके बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच कर रजनीश के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।वहीं दूसरी तरफ FIR दर्ज होने के बाद बीजेपी नेता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुझे पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत है राजनीतिक दबाव के चलते में उक्त केस दर्ज किया गया है इसके साथ ही उसने बताया कि मेरी इस केस में सीधी शमूलियत नहीं है। मेरे दिल्ली रहते एक जानकार ने पैसे लिए हैं। इसमें मेरा कोई लेनदेन नहीं है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page