![Trident AD](https://thetridentnews.com/wp-content/uploads/2023/12/Guru-Ram-Dass-Public-School-AD.jpeg)
जालंधर और लुधियाना में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती कर दी है। 1998 बैच के IPS अधिकारी नीलाभ किशोर को पुलिस कमिश्नर लुधियाना लगाया गया है। वह इस समय पर मोहाली में ADGP एसटीएफ पंजाब के पद पर तैनात हैं। जालंधर में राहुल एस को लगाया गया है।इससे पहले निर्वाचन आयोग (ECI) नेजालंधर के पुलिस कमिश्रर स्वपन शर्मा और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को हटा दिया था। दोनों को उनके वर्तमान पदों से स्थानांतरित कर दिया गया है। दोनों 2009 बैच के IPS अधिकारी हैं। साथ ही पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में ECI ने निर्देश दिया है कि दोनों अधिकारियों को गैर-चुनाव-संबंधित काम सौंपा जाए। आयोग ने मुख्य सचिव से जालंधर और लुधियाना में भरे जाने वाले प्रत्येक पद के लिए तीन योग्य अधिकारियों का पैनल भी मांगा गया था।
![Trident AD](https://thetridentnews.com/wp-content/uploads/2024/01/pehrawa-AD.jpeg)
![Trident AD](https://thetridentnews.com/wp-content/uploads/2024/04/Pandit-ji-AD.jpg)