जालन्धर : 72 घंटों में दूसरी बार थाना न:3 प्रभारी पर लगे अभद्र भाषा और धक्का-मुक्की करने के आरोप

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): थाना न:3 के प्रभारी कमलजीत सिंह आप को बता दे जिस भी थाने में अपनी सेवा देते है उसी थाने में विवादो में रहते हैं अब पिछले 72 घंटों के अंदर दूसरी बार धक्के शाही और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। माई हीरा गेट में स्थित विक्रमपुरा निवासी दीपक जोशी प्रधान ने बताया कि वह अड्डा होशियारपुर अड्डा टांडा माहिरा गेट एसोसिएशन का प्रधान है वह किसी फैसले को लेकर वीरवार दोपहर थाना न:3 में गया था, जहां उसने कांग्रेसी विधायक से फोन पर बात करवाने के लिए थाना प्रभारी कहां तो वह आग बबूला हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी ने कर उससे गाली-गलौज की है और धक्के मारते हुए कहा की चल तू थाने के बाहर निकाल दिया। दीपक जोशी ने कहा कि सभी थाने जनता के लिए ही बनाए गए हैं और कोई भी कभी भी वहां जा सकता है अगर प्रधानों के साथ पुलिस इस तरह का व्यवहार करती है तो वह आम नागरिक के साथ किस तरह डील करती होगी। थाना न:3 प्रभारी न: 3 इस तरफ से जब मार्किट के प्रधान के व्यवहार जब मार्केट एसोसिएशन को पता चला तो उनमें काफी रोष देखने को मिला उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अगर उनसे आकर गलती नहीं मानते तो शुक्रवार दोपहर सभी मार्केट के सदस्य एक बजे मार्केट को बंद करके थाना प्रभारी के खिलाफ टांडा अड्डा चौक में धरना देंगे। इस मौके पर थाना न:3 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि दो पार्टी किसी मामले को लेकर थाने में आए हुए थे। और एक पार्टी की तरफ से दीपक जोशी भी आया था और मैं नहीं जानता कि यह कौन है हमने इन्हें साइट पर बैठने के लिए कहा था इसी दौरान यह फोन निकालकर किसी से बात करवाने लग पड़े।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page