मैं पूरी तरह वार्ड 26 की जनता के विकास के लिये वचनवद्ध है : विकास तलवाड़

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : वार्ड 26 से कांग्रेस उमीदवार विकास तलवाड़ के समर्थन में वार्डवासियों से एक नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर विकास ने जनता से मिलरहे भारी समर्थन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वार्ड 26 में मेरा लक्ष्य सेवा के साथ व्यवस्था मे सुधार है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिविर्तत करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह वार्ड की जनता के विकास के लिये वचनवद्ध है। मैं वार्ड का जन सेवक हूं। इस घर के हर घर तक जनतक सुविधाए पहुंचाने को पूरा प्रयास करूंगा। मैंने अपने आपको वार्ड 26 के नागरिको को समर्पित करके नगर निगम पार्षद चुनाव के लिए अपना नामाकंन पत्र भरा है। उन्होंने कहा कि मुझे दिया एक-एक वोट वार्ड के विकास के लिए है। साथ ही वातावरण की शुद्धि के लिए पार्कों का सौंदर्याकरण करवाया जाएगा। वहां पर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सड़के समय पर मुरम्मत करवाई जाएगी। वार्ड 29 के घर घर से कचरा उठाने का सुचारु प्रबंध किया जाएगा। जनता की हर शिकायत का तुरंत निपटारा करवाने का मेरा वादा है।इस मौक वार्डवासियों ने भी उन्हें भारी मतों से जीत का आशीर्वाद दिया।IMG 20241217 WA0848इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रधान दीपक शर्मा मोना ने कहा कि वार्ड के सभी मतदाताओं का विकास तलवाड़ के हक में उमड़ता दिखाई दे रहा समर्थन चुनाव से पहले ही उनकी जीत निश्चित करता प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के लोग पहले से आम आदमी पार्टी और अब भाजपा की देश विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और अब वे बड़े बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे पहले पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों को जीताना जरूरी है। उन्होंने सभी को विकास के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page