भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को बंद कर शुरू की विकास की नई राजनीति : जेपी नड्डा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर  : केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश सहित पंजाब में भी चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत हर लोकसभा में विशाल रैली कर केंद्र की भाजपा सरकार की 9 वर्ष की भारत की प्रगति व उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद जेपी नड्‌डा ने रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में विशाल रैली को संबोधित किया। अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस रैली में होशियारपुर पहुँचने जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारियों का अपने पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर स्वागत किया।जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की NDA सरकार ने ज़मीनी स्तर पर जो काम किया है वो काम 70 सालों में किसी पार्टी ने नहीं किया है। 2014 से पहले का भारत और अभी के भारत में काफ़ी अंतर है। 2014 से पहले के भारत में त्तकालीन सरकार निर्णय नहीं ले पाती थी। काम को लटकाना उनका काम था। 2014 से पहले भारत में भ्रष्टाचार भी चरम पर था। 2014 के बाद देश ने भूतपूर्व तरक़्क़ी की है। भारत आज मोदी सरकार के नेतृत्व में वंशवाद से निकलकर विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज विश्व के सभी देश प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के परामर्श के बिना कोई कार्य नहीं करते। हर देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी को बड़े ध्यान से सुना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में विकास की आंधी चल रही है।जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गरीब कल्याण के कार्यक्रम में पंजाब की धरती में बोलने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कई जन कल्याणकारी योजनाओं को अम्लीजामा पहनाने का काम बीजेपी की तरफ़ से किया जा रहा है। गरीब जनता को मुफ्त अनाज देने का काम मोदी सरकार ने किया और इसके लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई। आज देश में इन 9 सालों में ग़रीबी 10 प्रतिशत से कम हो गई। आम जनता की स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रख कर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत सम्पूर्ण भारत में की गई जिसके अंतर्गत हर जरूरतमंद गरीब के लिए 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज सुविधा उपलब्ध करवाई गई। OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 4 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मुहैया करवाया गया। गुरूद्वारे के लंगर पर GST हटाने का काम किया जिसके तहत 300 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान मोदी सरकार वहन करती है। करतारपुर कोरिडोर खोलने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। 1984 की सिख नस्लकुशी के दोषियों को सज़ा दिलवाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया। गाँव तेजी से प्रगतिशील बनने की ओर अग्रसर हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने हेतु उन्हें नई टेक्नोलोजी से लैस होने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा उन्हें कृषि संबंधी औजार सब्सिडी पर दिए जा रहे हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 11.78 करोड़ रुपए सालाना पंजाब में दिए जा रहे हैं।IMG 20230614 WA0677      इसके अलावा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों के हित्त को ध्यान में रखते हुए कई लाभकारी योजनाओं बनाईं व उन्हें धरातल पर उतारा।अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर गर्मी व् बारिश के बावजूद रैली स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं व् आम जनता का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को हर पटल पर बढ़त दिलाई है और हर वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी सहित भाजपा का हर नेता जनता का लोकप्रीय है। कोई अन्य पार्टी पंजाब को नशा मुक्त, कर्ज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, भय मुक्त और खुशहाल पंजाब नहीं बना सकी है। पंजाब तेजी से बदल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत पंजाब को बहुत कुछ किया है। IMG 20230614 WA0674    पूरा पंजाब अब बीजेपी के साथ है और बीजेपी में पंजाब का भविष्य देख रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को 4 कलस्टर में बाँटा गया है। इन कलस्टरों में केंद्रीय मंत्रीयों द्वारा जनता से रु-ब-रु होकर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क महाअभियान के समर्थन के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी जारी किया गया है। इस संपर्क अभियान के तहत भाजपा करीब 5 लाख परिवारों से सीधा संपर्क कर उनसे समर्थन मांग रहे हैं। इस महाअभियान के तहत पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों में टू-व्हीलर रैली, जनसंपर्क सभा, गांवों में प्रवास, संवाद, गौरव यात्रा, मोदी मित्र मंडल जैसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।इस अवसर पर नड्डा के साथ मंच पर गजेंदर सिंह शेखावत, सौदान सिंह, सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, डॉ. नरेंदर सिंह रैना, सुनील जाखड़, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, जंगी लाल महाजन, जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष बराला, तीक्ष्ण सूद, मनप्रीत बादल, जनार्दन शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786