जालंधर में ‘साढ़े बुजुर्ग साढां मान’ अभियान की शुरुआत 16 फरवरी से

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : बुज़ुर्गों की भलाई के लिए प्रशासन द्वारा 16 फरवरी, 2026 से ज़िले में ‘साढ़े बुजुर्ग साढां मान’ कैंपेन शुरू किया जा रहा है।इस बारे में एक मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने कहा कि अभियान के तहत 16 मार्च, 2026 तक बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य, योग और मनोवैज्ञानिक सहायता पर देखभाल के लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों को अधिक आयु में होने वाली परेशानियों जिनमेंमोतियाबिंद, जोड़ों का दर्द और दूसरी शारीरिक बीमारियों के इलावा उनके मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए स्पेशल चेक-अप कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन कैंपों का समय पर प्रबंध करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य संभाल के लिए योग कैंप भी लगाए जाएंगे। बुज़ुर्गों और युवाओं में संपर्क बढ़ाने के लिए सांस्कृति गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। इसके अलावा, बुज़ुर्गों को सरकारी स्कीमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता प्रोग्राम भी करवाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि बुज़ुर्ग हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं और उनका सम्मान, सुरक्षा और देखभाल करना केवल सरकार की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की सांझा ज़िम्मेदारी है।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सभी विभाग को बुज़ुर्गों की भलाई के लिए इस कैंपेन को सफलता चलाने के लिए आपस में तालमेल से काम करने के निर्देश दिए।मीटिंग में समाजिक सुरक्षा अधिकारी नरेश कुमार, सचिव जिला क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल के अलावा स्वास्थ्य, यूथ युवक सेवाएं, शिक्षा विभाग समेत अलग-अलग विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page