जालंधर लोकसभा हल्के में मनोज अग्रवाल के प्रयासों से भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कैंट हल्के के दर्जनों आप नेता पार्टी में हुए शमिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी को जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कैंट हल्के के को कन्वीनर और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल के प्रयासों से कैंट हल्के के वार्ड न 7 रंजीत नगर दीप नगर के दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा ज्वॉइन की है।भाजपा ज्वाइन करने वालों में अमित बत्रा,सुमित साईं,सोम नाथ,सतपाल,अवतार सिंह,पसिवीन सिंह,राकेश कुमार गैल,हिमांशु,हरि लाल यादव,मनोव बत्रा,मनु अटवाल,सोनू बत्रा,मोनू बत्रा,जोनू, पूनम बत्रा,प्रीति बत्रा पूजा,मदन गिल आदि सम्मिलित है।उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर अमित बत्रा और सुमित साई ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। विजय रूपाणी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page