पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए चन्नी को संसद भेजना अवश्य : अवतार हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के हक़ में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी ने आज उत्तरी हल्के के मकसूदां और हरदियाल नगर सहित विभिन्न्न वार्डो में जाकर लोगो से संपर्क कर उनको कांग्रेस की उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस मोके पर पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने कहा की जो विकास कार्य अन्य सरकारों की सत्ता के दौरान नहीं हुए वो कार्य पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एकमात्र 3 महीनों में कर दिखाए। उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा है। गरीब,मध्यम वर्ग ,किसान, महिला, वंचित, छात्र सभी के हितों के लिए कांग्रेस सरकार ने कार्य किए है।IMG 20240522 WA0866हैनरी ने कहा की कोरोना काल की महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने 1500 करोड़ रु खर्च कर बिजली के 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बकाया बिल माफ़ किया और 3रु प्रति यूनिट बिजली दर घटाकर पंजाब के गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी थी । अंत हैनरी ने कहा की पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए चन्नी को संसद भेजना अवश्य है तांकि वह सांसद बनकर शहरवासियों के रुके हुए कार्यो को पूरा करवा सकें।इस मौक राकेश सरोहा, सुभाष कश्यप, विजय मंदार, अशोक बेहाल, सत्ता प्रधान, सौरव, पवन बोधि, भोला, प्यारा चंद उपस्थित रहे

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786