प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा मंडल 5 ने धर्म स्थान पर टेका माथा, उत्तम स्वास्थ्य की करी कामना

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर कार्यकारी अध्यक्ष इंजी. चंदन रखेजा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी – जालंधर सेंट्रल मंडल 5 की टीम ने दकोहा रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर धार्मिक स्थान पर माथा टेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। मीडिया से बातचीत में चंदन रखेजा ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा के निर्देशानुसार जालंधर शहरी के सभी मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने साथियों सहित धार्मिक स्थान पर पहुँच कर मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। IMG 20250917 WA0026चंदन रखेजा ने बताया कि पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी के मार्गदर्शन में सभी जगह मोदी जी का 75वाँ जन्मदिन पंजाब में बाढ़ जैसे हालातों के चलते और उससे हुए भारी नुकसान को ध्यान में रखते हुए किसी भी भव्य कार्यक्रम के स्थान पर बड़े ही सरल स्वभाव से ईश्वर के चरणों में अरदास करते हुए मनाया गया और माननीय प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएँ और बधाई दी गई।इस मौके पर ईंजी.चंदन रखेजा के साथ मंडल 5 से महासचिव गुरमीत सिंह,सीनियर लीडर मुनीश नड्डा, उपाध्यक्ष सचिन शर्मा,सचिव जे.पी.पांडेय, समीर शर्मा हेमराज,रमेश वर्मा जी,नरेश पाल,पवन कुमार,अशोक गुप्ता,अमन सुडेरा ,जसकरन सिंह सोमनाथ और अन्य साथी मौजूद रहे।

Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page