

जालंधर : पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह एक्शन मोड में आ गए। थानों की समीक्षा करने के बाद पुलिस कमिशनर द्वारा कई थाना प्रभारियों के तबादले किए गए। जारी आदेशों इंस्पेक्टर अनु पल्याल को थाना 4 से थाना 2 में भेजा गया, वहीं एसआई अजमेर लाल को पीएस बस्ती बावा खेल से थाना 4 में तैनात किया गया। इसी के साथ एसआई रघुबीर सिंह को थाना 2 से पुलिस लाइन भेजा है।