महिलाओं को भगवंत मान सरकार कब देगी 1000-1000 रूपए : कंचन ठाकुर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर ( एस के वर्मा ) :  भगवान वाल्मीकि चौक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के विरुद्ध तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने केवल घोषणाओं के नाम पर लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया है। जिसका जवाब अब भली-भांति लोकसभा उपचुनाव दौरान जालंधर जिले की जनता देगी ।इस मौके पर प्रदेश प्रधान गुरशरण कौर रंधावा पहुँची पत्रकारो को जानकारी देते हुए प्रदेश प्रधान गुरशरण कौर रंधावा ने कहा कि भगवंत मान सरकार को बने दूसरा वर्ष शुरू हो गया है। लेकिन जनता को घोषणाओं के नाम पर सिर्फ ठगा गया है। अगर महिलाओं की बात करें तो चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने महिलाओं को लुभाने के लिए बहुत जोर शोर से प्रचार किया था कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो महिलाओं को बैंक खाते में प्रतिमाह 1000-1000 रूपए सरकार डालेगी। लेकिन आज 13 महीने बीत जाने के बाद भी प्रदेश की महिलाएं 1000 रुपयों का बैंक खातों में इंतजार कर रही है। लेकिन अब प्रदेश की महिलाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान और मूर्ख नहीं बना सकते, जब तक महिलाओं के बैंक खाते में 13 महीने के हिसाब से 13,000- 13,000 रुपए नहीं आते, तब तक महिला कार्यकर्ता का भगवंत मान सरकार के विरुद्ध निरंतर प्रदर्शन जारी रहेगा तथा महिला कार्यकर्ता जालंधर के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू से भी इसका जवाब मांगेगी।IMG 20230421 172724 1      जिला महिला कांग्रेस कमेटी शहरी की प्रधान कंचन ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं भगवंत मान सरकार की इस झूठी घोषणा का लोकसभा उपचुनाव में डट कर मुंह तोड़ जवाब देंगी तथा कांग्रेसी उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को लोकसभा उपचुनाव में विजय बनाएंगी। महिला नेत्रियों ने इसके अलावा किसानों के फसली मुआवजे, प्रदेश में फैले नशे तथा लॉ एंड ऑर्डर की बिगड़ी स्थिति पर भी सवाल उठाए इस मौके पर बड़ी गिनती में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page