भगवंत मान सरकार की घेराबंदी शुरू : सुखपाल सिंह खैहरा

by Sandeep Verma
0 comment

जालन्धर ( एस के वर्मा ): जालंधर कपूरथला स्थित भुलत्थ के एसडीएम की शिकायत पर केस दर्ज होने के बाद विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भगवंत मान सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। खैहरा ने भगवंत मान सरकार के मंत्री लाल चंद कटारुचक को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पर अपने रिश्तेदारों को फर्जी तरीके से नौकरियां देने के आरोप लगाए हैं। खैहरा ने कहा मंत्री ने अपने बेटे रोबिन सिंह को अपने साथ फोन अटेंडेंट लगाया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि • किसी मंत्री ने अपने बेटे को अपना टेलीफोन अटेंडेंट रखा हो। खेहरा ने कहा कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने तीन राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। नियुक्तियों की नोटिफिकेशन दिखाते हुए खैहरा ने कहा कि उन्होंने अपने साथ एक विशेष सहायक की नियुक्ति की । इस पद पर उन्हें पार्टी में पूरे इलाके, जिले और प्रदेश में कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया । इसलिए उन्होंने अपना विशेष सहायक अपनी साली का लड़का विकास देवियाल को लगाया है।
उन्होंने कहा की हैरानीजनक बात तो यह है की विकास देवियाल हिमाचल के जिला कांगड़ा के तहत आते गांव मुठाली का रहने वाला है। विकास को नौकरी के लिए उसके दस्तावेजों में हेराफेरी
की गई। दस्तावेजों में कांट-छांट कर विकास को कटारुचक का निवासी दिखाया गया है, जबकि उसकी वोट अपने गांव में बनी हुई है। उन्होंने बताया की तीसरी नियुक्ति कुक की है। साहिल सैनी कटारुचक के पीए के रूप में काम करता है। बैठकों से लेकर उद्घाटन, नींव पत्थर रखने तक हर जगह वह मंत्री के साथ होता है। साहिल सैनी कागजों में मंत्री का कुक है। इससे बड़ी हेराफेरी- बेईमानी क्या हो सकती है।पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया की मंत्री कटारुचक की शिकायत भी उन्होंने दस्तावेजों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेजी है और मांग की है कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page