भाजपा में विलय होने की खबरों के बीच लोक इंसाफ पार्टी के नेता कांग्रेस में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर ( एस के वर्मा ) : एक तरफ जहां लोक इंसाफ पार्टी के भाजपा में विलय की खबरों का बाज़ार गर्म हैं, वहीं इन्हीं खबरों के बीच कांग्रेस ने लिप को बड़ा झटका दिया है, जिसके चलते जालंधर कांग्रेस भवन में लोक इंसाफ पार्टी के नेता दीदार सिंह सहोडा हलका इंचार्ज मोहाली लिप व सरपंच सोढ़ी बरियाल होशियारपुर कांग्रेस में शामिल हुए, जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उनका स्वागत किया, इस मौके पर आदि मौजूद थे। राजा वारिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का झुकाव और प्यार ही हमारी ताकत है, जो सदस्य आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, उनका हम स्वागत करते हैं, लोग समझ चुके हैं कि देश और पंजाब की राजनीति उलझी हुई है, जमीनी हकीकत देखे तो कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो विकास, प्रगति और शांति के एजेंडे पर अड़ी है, यही वजह है कि लोगों का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही बीजेपी और आप ने झूठे वादे करके देश की जनता को धोखा दिया और कांग्रेस को राजनीतिक रूप से नीचे उतारा, लेकिन लोग अब समझ गए हैं कि बातों से सरकारे नहीं चलती, इसके लिए एक नीति और नीयत का होना बहुत जरूरी है, जिसमें विपक्षी पार्टियां विफल रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज जालंधर उपचुनाव में मतदाता पूरा समर्थन दे रहे हैं, सभाओं में भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि जालंधर से कांग्रेस की जीत पक्की है।

Trident AD
Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page