प्रदेश की प्रगति पर ध्यान देने के बजाय बदले की राजनीति और जोड़-तोड़ में लगी है आप पार्टी: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर :  आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को आरोप लगाया कि वे अपनी स्पष्ट हार से चिंतित हो अन्य दलों के सरपंचों और नेताओं को डरा रही है विपक्षी नेताओं को चुप कराने के लिए सत्ता पक्ष की निंदा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों के पंचों, सरपंचों और अन्य पदाधिकारियों पर दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाकर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।कांग्रेस अध्यक्ष ने आज आम आदमी पार्टी पर सरपंचों को झांसा देकर प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। “ये कुटिल गतिविधियाँ केवल आम आदमी पार्टी की चिंता को उजागर करती हैं। जालंधर उपचुनाव में अपनी विफलताओं और झूठी गारंटीयों के कारण आप पार्टी अपनी स्पष्ट हार से भली भाँति वाकिफ हो गयी है। अपने झूठे अहंकार को संतुष्ट करने के लिए आप पार्टी मतदाताओं को गुमराह करने और जोड़-तोड़ करने की कोशिश कर रही है,” उन्होंने कहा। सरकार को दिल्ली से चलाने का दावा करते हुए, वड़िंग ने कहा कि चूंकि राज्य में पूरी तरह से अराजकता है ,आम आदमी पार्टी पंजाब नेतृत्व उपचुनाव से पहले मतदाताओं को धोखा देने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध और भ्रामक अभियानों का सहारा ले रही है। “पंजाब और उसके लोगों ने अत्याचारों के सामने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और वे निश्चित रूप से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती करमजीत कौर के पक्ष में मतदान करके आम आदमी पार्टी सरकार को सबक सिखाएंगे। ‘आप’ ने राज्य में महिला मतदाताओं से किए गए वादों पर झूठ बोला था और उन्होंने अब धोखेबाजों की पार्टी को आगामी उपचुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं ने चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए आप नेतृत्व द्वारा धोखा महसूस किया, चाहे वह महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता हो, या ‘शगुन योजना’ और ‘विधवा पेंशन’ को बंद करना हो, आप ने महिला मतदाताओं को निशाना बनाया और जानबूझकर ‘बदलाव’ के नाम पर गुमराह किया।महिलाओं ने आगामी चुनाव में करमजीत कौर चौधरी के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है ताकि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ निर्वाचन क्षेत्र की प्रगति और हर मतदाता की समृद्धि और भलाई की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखा जाए, वड़िंग ने कहा।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786