कांग्रेस को मिला मेहरा कश्यप तीवर कुहार समाज का समर्थन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर  : जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवी संस्थाओं, विभिन्न संगठनों और नेताओं का समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते अखिल भारतीय मेहरा कश्यप (झीवर) कुहार निषाद गौड़ मलाह केवट कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी ने आज कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। आज यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बिकार सिंह मेहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें जिला जालंधर के विधान सभा क्षेत्र के मेहरा समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें बलदेव राज बोवी व यशपाल मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि 10 मई को जालंधर में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का विचार किया है, बैठक में बैठे सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित मेहरा समाज के वरिष्ठ सदस्यों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समर्थन के लिए 9 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे तथा प्रो. करमजीत कौर चौधरी को बड़ी बढ़त के साथ जिताएँगे। मीटिंग के दौरान पार्टी के विभिन्न संगठनों में जिम्मेदारियां भी दी गई, जिसमें एआईसीसी मछुआरा विभाग द्वारा बिकार सिंह मेहरा को राज्य को-आर्डिनेटर, कार्यकारी समिति सदस्य और उपाध्यक्ष, पिछड़ा विभाग नियुक्त किया, शिंगारा सिंह मेहरा को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल का महासचिव और पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर मनजीत सिंह ठेकेदार पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी सेवादल का महासचिव नियुंक्त किया। बैठक में गिरधारी लाल, सुरिंदर कुमार मेहरा ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, इस मौके पर पवन कुमार भोड़ी, सुरिंदर कुमार कच्छयप, किशन लाल भोला सहित अन्य ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी आलाकमान के आभारी हैं जिन्होंने हमारे मेहरा समाज के मेहनती कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर जिम्मेदारी दी है, कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो गरीब वर्ग का हाथ थामती है, इसलिए हमने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस समय राज कुमार कश्यप, संतोष कुमारी,  सविता,  कोमल,  रितु,  रज्जी,  निर्मला, रेणु, अरुण कुमार कश्यप, लखवीर सिंह, धर्म पाल कश्यप, वरिष्ठ सदस्य, गुरबचन सिंह मेहरा, सुमित कुमार सहित अन्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।मेहरा, बंटी मेहरा, साधु सिंह मेहरा, राजू कश्यप, विजय कुमार मेहरा, सुनील मेहरा, हैरी मेहरा, बग्गा सिंह मेहरा, गुरमीत सिंह मेहरा, संजीव कुमार मेहरा, मणि कुमार मेहरा, जगतार सिंह मेहरा आदि।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page