केंद्र और पंजाब सरकार पर जम कर बरसे हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ) : लोकसभा उप चुनाव सन 2023 को लेकर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पुंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी और क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी द्वारा बैठकों का सिलसिला जारी रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने सोडल नगर ,बाबा दीप सिंह नगर ,मकसूदां ,सलेमपुर मुसलमाना , गदईपुर आदि इलाको में बैठके कर जनता को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। हैनरी ने जनता को सम्बोदित करते हुए कहा की प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को जनता द्वारा भरपूर समर्थन मिल रहा है जिससे यह निश्चित है कि वह भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेंगी।हैनरी ने कहा चौधरी संतोख एक शरीफ और मिलनसार वयक्ति थे जिन्होंने पिछले 9 वर्षो में बिना किसी भेदभाव से शहर का विकास करवाया था पर आज हमारी बदकिस्मती है की वो हमारे बीच में नहीं रहे हैं ।हैनरी पंजाब सरकार और केंद्र सरकार जम कर बरसे उन्होने कहा आम आदमी के राज में कानून व्यवस्था फेल और केंद्र के राज में महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है।हैनरी ने बताया की आज देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती हुई महंगाई से हर नागरिक दुखी है। पंजाब सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के राज में गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करने वाली आम आदमी और भाजपा की सरकार महंगाई को लगाम लगाने में असफल रहे है।आज देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है IMG 20230506 182401    पर इन दोनों सरकारों के पास महंगाई को काबू करने के लिए कोई भी योजना नहीं है। अंत हैनरी ने जनता से यह अपील की वह अपना कीमती वोट प्रो कर्मजीत कोर चौधरी को डाले तांकि वह सांसद बनकर अपने पति स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह के अधूरे विकास कार्यो को पूरा कर सके।इस मोके पर इस रैली में ब्लाक प्रधान जगजीत सिंह कम्बोज,पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह राजा,पवन सूरी, टीना चौधरी,परमजीत सिंह पम्मा,गोगा लाहोरिया,सूरज लाहोरिया,रत्नेश सैनी,साब सिंह,रोशन लाल चौधरी, कमल कपूर,बंटी,साबी,संजीव कुक्कन,बोब्बी कपूर,बावा वर्मा,मियां जी,मनु कपूर आदि भारी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page