राजा वडिंग ने कांग्रेस की जीत के लिए इंटक के नेताओं मेंजोश भरा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : आज जहाँ कांग्रेस भवन जालंधर में मज़दूर संघ इंटक काउंसल जालंधर के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा वि उनकी पूरी टीम द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशेष रूप से उपस्थित थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं इंटक कांग्रेस की एक ऐसी संस्था है, जिसने हमेशा बिना किसी लोभ के पार्टी का झंडा बुलंद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सौभाग्य है कि कांग्रेस के पास इंटक जैसे संगठन के जुझारू नेता हैं जो हमेशा कांग्रेस पार्टी की भलाई के लिए दिन-रात काम करते हैं, इसलिए आने वाले समय में इंटक को पूरा प्रतिनिधित्व और सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जालंधर के चुनाव एक बहुत ही निर्णायक लड़ाई है एक तरफ बीजेपी और आप जैसी पार्टियां हैं जो लोगों से झूठे दावे और वादे करके अपनी राजनीतिक दुकान चलाती हैं दूसरी और कांग्रेस आम लोगों की पार्टी है जो कहती वह करके दिखाती है। उन्होंने ने कहा की आज कोई जो कुछ भी बोले हम आम आदमी हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी आम लोगों की पार्टी है और आम लोगों का भी कांग्रेस पर अटूट विश्वास है। राजा वडिंग ने कहा कि जालंधर में कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है जालंधर की जीत पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएगीऔर उन लोगों को कड़ा संदेश जाएगा, जिनका मकसद सिर्फ और सिर्फ़ लोगों को झूठ बोलकर राजनीति करना है, इसलिए आइए 10 मई को प्रो. करमजीत कौर चौधरी को वोट दें और उन्हें सफल बनाएइस मौके पर सोनी शर्मा, सुखदेव सिंह, विश्वनाथ, सतपाल, अनिल कुमार, बाबा प्रधान सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page