पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री की अश्लील वीडियो लेकर की प्रैस वार्ता : सुखपाल खैहरा

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक के अश्लील वीडियो को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल खड़े किए है।की कैबिनेट मंत्री पर सीएम भगवंत मान द्वारा कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। सुखपाल खैहरा ने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम साहब खुद कैबिनेट मंत्री पर कार्रवाई करने की बजाए उनका बचाव कर रहे है। इसी के साथ कैबिनेट मंत्री की अश्लील वीडियो को लेकर सुखपाल खैहरा ने और अहम खुलासे करते हुए कहा कि वीडियो की जांच के बाद साबित हो गया है सुखपाल खैहरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि फोरेस्ट डिमार्टमेंट द्वारा पवनदीप शर्मा और उनके पिता स्वर्ण दास पर मामला दर्ज किया गया। सुखपाल खैहरा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बदले के भावना के तहत सरकार के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। सुखपाल खैहरा का आरोप है कि सीएम मान अपने कैबिनेट मंत्री को बचाने के लिए गलत हथकंडे अपनाना शुरू कर रहे है। इस दौरान उन्होंने अपने और अपने परिवार पर 37 साल पुराने में झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री कटारूचक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो सरकार के खिलाफ सभी पार्टियां मिलकर बड़ा एक्शन लेगी।

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page