लुधियाना : लूट की मास्टरमाइंड हसीना व मोना गिरफ्तार

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

लुधियाना : लुधियाना लूट की मास्टरमाइंड हसीना मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह को हाल ही में पंजाब पुलिस ने ओपन चैलेंज दे दिया है। लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा मनदीप कौर उर्फ मोना और जसविंदर सिंह तुम जितना तेज भाग सकते हो भाग लो, लेकिन तुम बच नहीं सकते। तुम्हें जल्द सालखो में डाल दिया जाएगा। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने हसीना और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी खुद डीजीपी गौरव यादव ने दी है। IMG 20230617 WA0392   बता दें कि मोना को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें पंजाब के बाहर भी छापामारी कर रही थी। जिसके बाद आज उतराखंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस इस केस में 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। 3 लोगों की गिरफ्तारी होना बाकी है। पुलिस ने 5 करोड़ 75 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। बाकी रुपए मनदीप कौर के पास होने का पुलिस को शक है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू पहले ही कह चुके हैं कि अब तक आरोपियों को पकड़ने के लिए 1 करोड़ के करीब रुपए खर्च हो चुके हैं। इसके साथ पैसों की खोज के लिए कर्मचारियों को सीवरेज लाइनों में घुसना पड़ा। आरोपियों ने वारदात वाले दिन काले कपड़े पहनने की योजना बनाई थी ताकि रात के समय कुछ नजर ना आए। उन्होंने बताया था कि मामले को सुलझाने में जितना भी खर्च आ रहा है, उसे कंपनी से ही वसूलने के लिए डीजीपी पंजाब से चर्चा चल रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page