हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करे और सदकर्म करे : नवजीत भारद्वाज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : मां बगलामुखी धाम नजदीक लम्मां पिंड चौंक होशियारपुर रोड़ पर स्थित गुलमोहर सिटी में धाम के संस्थापक एवं संचालक नवजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में साप्ताहिक मां बगलामुखी दिव्य हवन यज्ञ करवाया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों द्वारा नवग्रह, पंचोपचार, षोढषोपचार, गौरी, गणेश, कुंभ पूजन, मां बगलामुखी जी के निमित्त मंत्र माला जाप कर मुख्य यजमान गौरव जोशी बावा से सपरिवार पूजा अर्चना उपरांत हवन यज्ञ में आहुतियां डलवाईं । इस यज्ञ में उपस्थित मां भक्तो को आहुतियां डलवाने के बाद नवजीत भारद्वाज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोग भौतिक युग में नैतिक दायित्वों को छोड़ कर गलत कार्यों में व्यस्त हो गए हैं। हर किसी को चाहिए कि जीवों पर दया करे और सदकर्म करे। अगर जीवों पर दया नहीं करेंगे और गलत कार्यों में लिप्त रहेंगे तो इसका परिणाम हमें इसी धरती पर और यहीं मिलना है उन्होंने कहा कि *हिंदू धर्म का संदेश जियो और जीने दो का ही रहा है। जीवों की रक्षा करना, उन पर दया करना ही परम धर्म है। हमें अपने मानव जीवन में अिहंसा को अपनाना होगा*। तभी धर्म ,समाज, जीवों की रक्षा हो सकती है। IMG 20230622 WA0109   शाकाहारी भोजन को अपनाना है। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि मनुष्य का मन सदा माया के पीछे भागता है, यदि हमने उस मन को माया से मोड़कर सदमार्ग की ओर लगा दिया तो हमारा मन निर्मल हो जाएगा, जिससे हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा। हमें चौरासी लाख योनियों से छुटकारा पाने के बाद भगवान की असीम कृपा से यह मनुष्य तन मिला है। हमें भोग-विलास में इस तन को नष्ट न करके इसे सार्थक करना है। इस अवसर पर संजीव सोंधी, समीर कपूर,राकेश प्रभाकर, पूनम प्रभाकर, प्रदीप, डा. शर्मा,प्रदीप शर्मा, धीरज, बलजिंदर सिंह, प्रिंस कुंडल, रोहित भाटिया, बलवंत बाला, मुनीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट राज कुमार, मोहित,अशोक शर्मा, दिशांत शर्मा, बावा खन्ना, लवली, अश्विनी शर्मा, संजीव शर्मा, मुकेश चौधरी, अमरेंद्र सिंह, गौरव जोशी,संजीव सांविरया, यज्ञदत्त,पंकज,करन वर्मा, राजेश महाजन, संजीव शर्मा, डॉ गुप्ता,मानव शर्मा, राजीव, अशोक शर्मा, प्रदीप, अभिलक्षय चुघ, पंकज, राकेश, ठाकुर बलदेव सिंह, लक्की, सुनील जग्गी,प्रिंस,पंकज, प्रवीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आरती उपरांत प्रसाद रूपी लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page