जालंधर : पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी कार्यालय पहुंच कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अवतार हैनरी ने पंजाब यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित महासचिव दीपक खोसला व नार्थ यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित उप प्रधान करण कपूर व सन्नी कुमार उप प्रधान डिस्टिक कांग्रेस कमेटी जालंधर को उनकी ऐतहासिक जीत व पार्टी में मिली नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अवतार हैनरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि नगर निगम व लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टी कार्यकर्त्ता अभी से जुट जाएं व पूरे उत्साह के साथ जीत के लिए जमकर तैयारी करें। उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकताओं को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की मजबूत नीव भी हैं अवतार हैनरी ने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर कांग्रेस की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देना व पार्टी के साथ और नए सदस्यों को जोड़ना भी सुनिश्चित करें।
इस दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हैनरी को पार्टी में और राज्य सरकार में कार्य करने का लंबा अनुभव है और हम सभी उनके मार्गदर्शन में व उनके आशीर्वाद से पार्टी व जनहित की सेवा में काम करेंगे। इस अवसर पर राघव जैन, अरुण शर्मा, गौरी बजाज, शुभम अरोड़ा, प्रिंस, गगन, अजय, मनोज आदि विशेष तौर से उपस्थित थे।







