अर्जुन मेघवाल ने जालंधर लोकसभा के व्यापारियों और प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता भटारा जी के जालंधर देहाती साउथ स्थित निवास में व्यापारी सम्मेलन जिला भाजपा अध्यक्ष पंकज की अध्यक्षता मे हुआ, जिसमे विशेष तौर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश भाजपा महामंत्री राजेश बागा, प्रदेश व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सरपाल, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल (पूर्व MLA) ने पहुँच कर उपस्थित व्यापारियों को सम्बोधित किया। इस दौरान नकोदर में व्यापारियों व प्रबुद्धजनों से भाजपा सरकार द्वारा उद्योग को बढ़ावा देने एवं अंत्योदय के संकल्प को पूर्ण करने हेतु चलाई जा रही अनेक जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।इस अवसर पर गुरमीत राणा सोढ़ी, पूर्व आईजी आरपी मितल, जिला व्यापार प्रकोष्ट के संयोजक सोनू बजाज, राजीव अरोड़ा, डॉ. थिंद, परमिंदर काका, राजेश गुप्ता, चिराग बत्रा, सुदर्शन सूबती, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य भटारा, परमजीत, कुमार लाली, पंकज, अरविंद चावला शैफी‍, भूपेंद्र, प्यारा सिंह, कश्मीरा सिंह, सुरेंद्र सिंह विरदी, अमित विज आदि उपस्थित थे।

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page