जालंधर :देहात मे पड़ते नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते सिटी पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, एएसआई कुलविंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि बुजुर्ग हरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता हैं। उसका बेटा 2-3 महीने पहले विदेश से आया था। बुजुर्ग की पत्नी आज सुबह अपने रिश्तेदारों के पास गई थी। घर में पिता-पुत्र अकेले थे। वारदात के कारण बुजुर्ग की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है।बुजुर्ग की पहचान हरजीत सिंह निवासी पूरेवाल कॉलोनी के रूप में हुई है।सिटी पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमले के बाद आरोपी घर से फरार हो गया, उसे पकड़ने के लिए पुलिस दल अलग-अलग स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही बेटे को काबू कर लिया जाएगा।







