पंजाब के 5 शहरों में 15 नवंबर तक होंगे नगर निगम चुनाव

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : पंजाब में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज गया है। पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को इन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा है। पांच नगर निगमों में चुनाव करवाने के लिए पंजाब सरकार ने लिखा है। पंजाब गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित के अगस्त महीने में जारी आदेशों के बाद पंजाब सरकार इन चुनावों को लेकर हरकत में आ गई थी और वार्ड बंदी का काम तेज किया गया था लोकल बॉडी विभाग की तरफ से चुनाव आयोग को लैटर लिखा गया है। गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब सरकार को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा था, जिसके बाद अब लोकल बॉडी ने भी चुनाव आयोग को ये चुनाव 15 नवंबर से पहले करवाने के लिए कहा है। लोकल बॉडी की तरफ से जारी खत के अनुसार अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाढ़ा में सरकार को 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने होंगे। जिसमें अब एक महीने का समय ही रह गया है।दरअसल, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना व पटियाला में जनवरी 2023 से ये चुनाव पेंडिंग चल रहे हैं, जबकि फगवाढ़ा को नगर निगम बनाए जाने के बाद अभी तक चुनाव हुए ही नहीं हैं।Picsart 23 10 12 11 47 44 227 वार्ड बंदी का काम पूरा ना होने के कारण ये चुनाव लगातार लेट हो रहे थे।गवर्नर पंजाब ने नगर निगम चुनावों के अलावा 39 नगर परिषदों के चुनाव करवाने की भी मंजूरी दी हुई है। फिलहाल इन्हें लेकर अभी नोटिफिकेशन या लैटर अभी नहीं लिखा गया है।ये नगर निगम चुनाव पुरानी वार्ड बंदी के अनुसार होंगे या नई, इस पर असमंजस बना हुआ है। दरअसल, वार्ड बंदी का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। नई वार्ड बंदी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर लोकल बॉडी इसे कुछ दिनों में फाइनल कर देती है तो ये चुनाव नई वार्ड बंदी के अनुसार ही होंगे, अन्यथा इन्हें पुरानी वार्ड बंदी के साथ ही लागू करना पड़ेगा।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page