पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ की तरफ से लगाया गया ब्लड कैंप : करण कपूर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD
Trident AD

जालंधर : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि पर यूथ कांग्रेस जालंधर नॉर्थ की तरफ से ब्लड कैंप लगाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी पहुंचे अवतार हैनरी ने कहा कि एक मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया व ‘‘सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है IMG 20231031 WA0351इस अवसर पर करण कपूर ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन देश की आयरन लेडी इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि के मौके पर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.इंदिरा गांधी एक दूरदर्शी नेता थीं. जिन्होंने अपने अंतिम सांस तक देश की सेवा की और देश सेवा करते हुए अपना अमूल्य बलिदान दिया. जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा. ऐसी महिला विरले ही जन्म लेती हैं उनके आदर्श को लोगों को आत्मसात करने की आवश्यक्ता है इस मौके पर जनरल सेक्टरी यूथ कांग्रेस पंजाब दीपक खोसला, गौरव शर्मा नोनी, सोनू रंधावा, हैप्पी सागर, पूर्व पार्षद रवि सैनी, विकास तलवाड़, शुभम अरोड़ा, मनु कपूर, सजन सहोता,हनी, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, गुरविंदर सिंह, चक्सित, गगन, अक्की भानु, दर्शन सिंह, लाडी, रजत सहगल, सिदांत सहगल, विशु कपूर मजूद रहे

Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786