भगवान वाल्मीकि ने पवित्र ‘रामायण’ की रचना की, जो सदियों से मानवता को नैतिक जीवन जीने की शिक्षा दे रही है : कंचन ठाकुर

by Sandeep Verma
0 comment

जालंधर : जिला कांग्रेस महिला प्रधान कंचन ठाकुर ने महानगर निवासियों को भगवान वाल्मीकि जी के जन्मदिन की मुबारकबाद दी और उन्हें भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का न्योता दिया। इस शुभ अवसर पर भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा में बनाई गई स्थानीय पटेल चौक स्टेज पर जिला कांग्रेस महिला प्रधान कंचन ठाकुर को सम्मानित किया गया।कंचन ठाकुर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने पवित्र ‘रामायण’ की रचना की, जो सदियों से मानवता को नैतिक जीवन जीने की शिक्षा दे रही है। उन्होंने कहा कि यह महान एवं पवित्र कार्य सामाजिक मूल्यों एवं नैतिकता से जीवन जीने का रास्ता बताती है जो आज के समाज में अधिक सार्थक है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी है।इसके बाद उन्होने विशाल शोभा यात्रा में भाग लिया और भगवान वाल्मीकि के जीवन, शिक्षाओं और दर्शन को दर्शाने के लिए आयोजकों की प्रशंसा की। शोभा यात्रा के दौरान अलग अलग जगहों पर प्रबंधको ने उन्हें सम्मानित भी किया इस अवसर पर उनके साथ एडवोकेट विजय बदन, ललित , सुखविंदर जस्सल, राज कुमार, राजा सहोता, महिंदर पाल उपस्थित रहे

Trident AD Trident AD
Trident AD
Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page