सतीश धीर ने वार्ड 24 से ठोकी टिकट की दावेदारी : कहा- जनता मेरे पक्ष में

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : नॉर्थ की राजनीति में एक बड़ा चेहरा माने जाने वाले कांग्रेस नेता सतीश धीर ने आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर वार्ड 24 से टिकट की दावेदारी ठोक दी है। सतीशे धीर ने द ट्राइडेंट न्यूज़ के साथ एक विशेष भेंटवार्ता के दौरान बताया कि वे आगामी नगर निगम चुनावों में वार्ड 24 से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री  व् प्रदेश कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान अवतार हैनरी व नार्थ  हल्के के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी बावा को को अवगत करा दिया है उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है और वह वार्ड की हर गली से परिचित हैं। वार्ड में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। उन्होंने कहा कि पहले उनकी धर्मपत्नी भी इस वार्ड में चुनाव जीत चुकी है उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीतते हैं तो क्षेत्र के युवाओं, गरीब तबके और जरूरतमंदों के लिए कार्य करेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। सतीश धीर ने समाज के प्रत्येक वर्ग से सहयोग की अपील करते हुए उन्हें वार्ड 24 पार्षद के तौर पर सेवा करने का अवसर देने का आग्रह किया है।बता दें कि वार्ड के लगभग सभी मतदाताओं का भी मानना है कि सतीश धीर इतनी क्षमता और राजनीतिक कौशल है कि वे पार्षद की जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page