आज परिवारों में बडों का सम्मान नहीं और छोटे को प्रेम नहीं : नवजीत भारद्वाज

by Sandeep Verma
0 comment
Trident AD

जालंधर : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड चौंक में स्थित मां पितांबरा के प्रसिद्ध सिद्ध स्थान में गुरुवार को मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सबसे पहले ब्राह्मणों ने विधिवत रूप से गौरी-गणेश, पंचोपचार, षोडशोपचार, नवग्रह पूजन,कलश पूजन उपरांत मां बगलामुखी जी के निमित्त माला जाप करके किया। मां बगलामुखी धाम के संचालक एवं संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत हवन यज्ञ में आए हुए सभी मां भक्तों से अपनी बात कहते हुए कहा कि जीवन में अच्छे कार्य करने के लिए अच्छा बोलना भी जरूरी है। संसार में सारा खेल बोलने का ही है। परिवार, समाज, रिश्तेदारों मे अगर किसी भी कारण से बिगड़ती है तो उसका कारण जिह्वा ही है। उन्होंने कहा कि आज परिवारों में बडों का सम्मान नहीं और छोटे को प्रेम नहीं। कारण यह है कि हम अपनी वाणी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। इसके लिए तीन सूत्र है पहला काम खाना, दूसरा गमखाना व तीसरा नमजाना- इतने पवित्र सूत्र हैं। बस इनको अपनी जिदगी में लागू करने की जरूरत है, जिसने यह कर लिया उसके जीवन में अपने आप निखार आ जाएगा। लोग सम्मान सत्कार एवं आदर की नजरों से देखा करेंगे। नवजीत भारद्वाज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व धार्मिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। इन चारों में से किसी एक पक्ष में भी यदि मनुष्य कमजोर होता है तो उसे पूर्णत: स्वस्थ नहीं माना जा सकता। व्यक्ति को हमेशा यह महसूस करना चाहिए कि मैं संसार का सबसे भाग्यशाली और सुखी व्यक्ति हूं। यदि ये भाव सदैव हमारे मन में रहेंगे तो हम नकारात्मक विचारों से दूर हो सकेंगे। हमें किसी भी प्रकार का कोई अवसाद नहीं रहेगा। हम स्वयं सुखी रहे और दूसरे भी सदा खुश रहें, यह पावन उद्देश्य हमारे जीवन में हमेशा रहना चाहिए।IMG 20220818 WA0073      इस अवसर पर श्रीकंठ जज, बलजिंदर सिंह, विक्र म भसीन, नीरज पाठक, अमरजीत सिंह, मुनीश शर्मा, विक्रांत शर्मा,संजीव शर्मा, श्रीगोपाल मालपानी, गुरबाज सिंह,संजीव सांवरिया, रोहित बहल, अश्विनी शर्मा, गुलशन शर्मा, गौरव कोहली, डा. जसबीर अरोड़ा,अमरेंद्र कुमार शर्मा, अरु ण, सोनू मल्होत्रा, इंजीनियर किशोर शर्मा,मुकेश चौधरी, पूजा , राजवीर कौर, हितेश,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, अशोक शर्मा, यज्ञदत्त,पंकज, राजेश महाजन, बावा खन्ना, मोहित बहल, संजय, बलदेव राज, रोहित भाटिया, राकेश प्रभाकर, गोपाल मालपानी, बावा जोशी, ओमकार सिंह,राकी, समीर चोपड़ा, अश्विनी शर्मा, विक्र म भसीन, विक्रांत शर्मा, संजीव शर्मा, मानव शर्मा, राजीव, सुरेंद्र सिंह, दिशांत शर्मा, ठाकुर बलदेव सिंह, बावा जोशी, राजेंद्र कत्याल, गौरव कोहली, गितेश, गुलशन शर्मा, पूनम प्रभाकर, एडवोकेट राज कुमार, सुरेंद्र शर्मा,अमति कुमार, सुदेश शर्मा, राहुल शर्मा, रमन शर्मा, प्रशांत, सुमित, रोहित मल्होत्ना, राजन पाटनी, नीरज, प्रशांत, अजय, मनी, विनोद खन्ना, रवि कुमार, सौरव, शाम लाल, मुकेश चौधरी, संजीव शर्मा, साहिब, राजीव, दीशांत शर्मा, संजीव शर्मा,राजन शर्मा, प्रिंस, सौरभ मल्होत्रा, राकेश, प्रवीण,अनीश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक ,रोहित मल्होत्रा, प्रिंस ,राकेश, प्रवीण, राजेंद्र सहगल, सुनील जग्गी,प्रिंस, सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।आरती उपरांत प्रसाद रूपी विशाल लंगर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Trident AD
Trident AD

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786