वार्ड स्तर पर नगर निगम चुनावो के लिए भाजपा नेता आवेदन देने शुरू

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : तीन राज्यो मे भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे भी काफी उत्साह आ गया है।जिसके बाद नगर निगम जालंधर के चुनावो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड स्तर पर अपने-अपने मंडल प्रधानो के साथ जिला भाजपा कार्यालय मे आवेदन देने शुरू हो गये है।आज जालंधर भाजपा कार्यालय मे वेस्ट विधानसभा वार्ड 60 से कुनाल शर्मा,अनूप सरीन, वार्ड 55 से पवन कश्यप,तरविंद्र सोई,वार्ड 56 1-सतनाम सिंह (डी.सी),वार्ड 61 से रजनी पत्नी शामलाल,वार्ड 58 से सतपाल पप्पू प्रधान, वार्ड 83 से आयशा पत्नी नौशाद आलम,सैंट्रल विधानसभा के वार्ड 70 से वारिंद्र शर्मा गुड्डु व नार्थ विधानसभा के वार्ड 79 से अनीता पत्नी रोशन लाल ने अपना आवेदन जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) को दिया।जिसके बाद से जालंधर के सभी 85 वॉर्ड मे भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय होकर जनता से संपर्क करना शुरू हो गये है।इस विषय पर बात करने पर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की चुनावो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।जिसके लिये हर वार्ड हर बूथ को जीतने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जनता से संपर्क संवाद कर मज़बूती से योजना बनाकर काम कर रही है।वैसे भी आप और कांग्रस से जनता पूरी तरह नाराज नाखुश है।क्यूकी नगर निगम जालंधर मे कांग्रस व आप ने केवल भ्रष्टाचार किया है।इसलिए इस बार भाजपा को जीताओ हम टूटी सड़को,गंदे पानी एवं खराब सीवरेज सिस्टम को ठीक करेंगे।जिसको ठीक करने मे आप एवं कांग्रस दोनों फेल हो गये है।क्यूकी जालंधर के लोग हर घर मे हो रही गंदे पानी की सप्लाई,हर गली मोहल्ले बाजार मे हर रोज हो रहे सीवरेज ब्लॉक को पैसे देकर खुलवाने और हर टूटी सड़क को लेकर परेशान बेबस हो गये है।IMG 20231204 WA0785सरीन ने बोला की केंद्र सरकार द्वारा करीब एक हजार करोड़ रुपए जालंधर में विकास करवा उसको स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया पर कांग्रस के भ्रष्टाचार एवं आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली कारगुज़ारी जो जगजाहिर हो गई है उसके चलते जालंधर में एक भी स्मार्ट सड़क नहीं बन सकती बल्कि उसके उलट निगम निगम के कुछ अधिकारी व नेता करोड़पति बन गये है।इस बढ़े घोटाले को लेकर भी भाजपा जनसंपर्क अभियान चलायेगी।सरीन ने अंत मे कहा भाजपा नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाले फार्मूला पर कार्य कर रही है।जिस पर कार्य करते करते हम चारो विधानसभा के सभी 85 वार्ड मे भाजपा का परचम लहरायेंगे।जिसको लेकर हम दिन रात मेहनत कर रहे है।इस मौक़े पर आवेदन देते समय मंडल भाजपा प्रधान कुणाल शर्मा,मनीष बल,योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा,शिव शर्मा,सुनील चोपड़ा,दिनेश कुमार,विपन शर्मा,बब्बू बजाज,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page