गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल का एनकाउंटर

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जीरकपुर : सुबह पुलिस ने गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल का एनकाउंटर कर दिया। ज़स्सा हप्पोवाल जालंधर के मकसूदां में मां-बेटी के डबल मर्डर केस का मुख्यारोपी है। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा।AGTF के अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा हप्पोवाल गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआँ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। अधिकारी ने बंताया कि जुलाई में इसने एक व्यक्ति पर अटैक किया था।पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे। इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे। कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वार्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा हैबोवार्लिया ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था। इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page