राजनीतिक सरक्षण के चलते पूरे इलाके मे अपराधियों के हौसले बुलंद जनता सहमी और पुलिस बेबस : अशोक सरीन हिक्की

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : वेस्ट विधानसभा इलाक़े मे 18 साल की लड़की को जलाकर मार देने व हर रोज इलाक़े मे हर रोज हो रही लूटपाट,हत्याए व नशा तस्करी के चलते पंजाब सरकार व आम आदमी पार्टी के नेताओ की कारगुजारी के खिलाफ भाजपा शुक्रवार को दोपहर 4 बजे माता रानी चौंक,मॉडल हाउस मे पुतला फूक प्रदर्शन करने का फैंसला वेस्ट विधानसभा से सभी जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल प्रधानो ने विधानसभा प्रभारी से बस्ती गुजा में बैठक करके लिया।इस बैठक मे जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा से विचार विमर्श कर भार्गव कैंप से राकेश राना को मंडल 12 का कार्यकारनी प्रधान नियुक्त किया गया।इस विषय पर जानकारी देते जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि पूरे इलाके मे कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।क्यूकी हर रोज इलाके मे कत्लेआम,महिलाओं पर अत्याचार,दुकानदारो व प्रवासियों से लूटपाट की घटनाये होने के साथ-साथ इलाके के हर गली-मोहल्ले मे नशा तस्करी सरेआम हो रही है।आज भी बस्तीया क्षेत्र के कड़ी वाला चौंक,दशमेश नगर,कोट सदीक़ कांशी नगर कृष्ण चक्की के करीब लूटपाट की घटनाये हुई है।सरीन ने कहा राजनीतिक सरक्षण के चलते पूरे इलाके मे अपराधियों के हौसले बुलंद जनता सहमी और पुलिस बेबस हो चुकी है।इसीलिए इलाके मे आपराधिक घटनाये बढ़ती जा रही है।जिसको रोकने मे सरकार फेल हो गयी है।इन घटनाओं को लेकर जिला भाजपा उपप्रधान दविंदर भारद्वाज,अनिल मिनिया,सचिव अश्वनी अटवाल,योगेश मल्होत्रा,वरुण तनेज़ा,मंडल भाजपा प्रधान कुनाल शर्मा,मनीष बल,गौरव जोशी,राकेश राना समेत सभी भाजपा नेताओ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इलाके मे सुबह-जल्दी देर रात सभी इलाका निवासी,दुकानदार दुकान खोलने और लेबर क्लास के लोग काम पर आने जाने से डरने लगे है।जिसको लेकर पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।

 

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page