जालंधर वेस्ट में भाजपा को झटका, मंडल अध्यक्ष गौरव जोशी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News Trident News

जालंधर : वेस्ट में जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इसी कड़ी के तहत जालंधर वेस्ट में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब भाजपा मंडल नंबर 11 के अध्यक्ष गौरव जोशी साथियों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस समय आम आदमी पार्टी को हर रोज मजबूती मिल रही है और भाजपा धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है। गौरव जोशी ने बताया कि अब वह अपने इलाके में आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात मेहनत करेगें और जालंधर वेस्ट के उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी वोटों से जिताने के लिए काम करेगें। गौरव जोशी ने कहा कि वह पिछले 15 साल से भाजपा में एक्टिव रहे लेकिन अब भाजपा में कार्यकर्ता की अनदेखी के कारण उन्होंने भाजपा को छोड़ दिया। इस अवसर पर चन्दन भगत,पूरन भारती उपस्थित थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page