जालंधर : मकसूदां में स्थित सीटी पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रिसमिस का कार्यक्रम बंद करवाने पहुंचे अलग-अलग सिख जत्थेबंदिया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : मकसूदां में स्थित सीटी पब्लिक स्कूल में चल रहे क्रिसमिस का कार्यक्रम को शहर की अलग-अलग सिख जत्थेबंदियों ने रविवार को बंद करवा दिया। इस दौरान मौके सिख जत्थेबंदियों को देख भारी पुलिस फोर्स भी पहुंच गई ताकि कोई अनहोनी न हो जाए।IMG 20231217 125248 पत्रकारों को जानकारी देते हुए सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि सीटी पब्लिक स्कूल अक्सर विवादों में रहता है। आज हमारे श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है और स्कूल के अंदर क्रिसमिस का कार्यक्रम चल रहा है। जिस कारण सिख समाज में इस बात को लेकर काफी रोष है आप को बात दे की एक तरफ जालंधर शहर महानगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है और दूसरी तरफ स्कूल में कार्यक्रम किया जा रहा है। जबकि स्कूल के प्रबंधक खुद सिख परिवार से हैं।सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि उनका किसी धर्म के साथ कोई भेदभाव नहीं है। लेकिन इस दिन कार्यक्रम करना सही नहीं है। वह तो केवल प्रबंधकों को समझाने आए हैं कि कार्यक्रम को बंद करवा दें।IMG 20231217 132912 स्कूल मैनजेमेंट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। जिसका विरोध सिख जत्थेबंदियों द्वारा किया गया। जिसका आपस में बैठ कर हल कर लिया गया। इस मौके पर पत्रकारों से बात कर रहे थाना 1 के एसएचओ सुखबीर सिंह ने कहा कि नए साल को लेकर स्कूल में बच्चो का प्रोग्राम करवाया जा रहा है। ऐसा कुछ नहीं है किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्कूल के बच्चे प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। सिख जत्थेबंदियों के सदस्यों को समझा दिया गया है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page