पहाड़ों में बर्फबारी के चलते हुए सांभर पहुंच रहे जालंधर में

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  मॉडल टाउन में सांभर आने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 2 / 3 बजे सांभर को राहगीरों ने देखा। हालांकि  मॉडल टाउन से आबादपुरा में स्थित एक पार्क में जाकर बैठ गया था। सुबह वन विभाग को सांभर आने की सूचना मिली तो टीम पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।जंगलात विभाग के मुताबिक यह जानवर ज्यादातर पहाड़ों में जंगलों में ही रहते हैं। आजकल वहां ठंड के साथ बर्फबारी हो रही है, जिस वजह से जंगली जानवर दूसरा ठिकाना तलाशने के लिए निकलते हैं लेकिन रास्ता भटककर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। वन विभाग के मुताबिक सांभर एक नाजुक दिल वाला जानवर है। जह ज्यादा लोग उसके आसपास इकट्ठा हो जाएं तो वह घबरा जाते हैं। कई बार तो वह इतना घबरा जाते हैं कि उनकी मौत तक हो जाती है। हड़बड़ाहट में जानवर खुद के साथ लोगों का भी नुकसान कर सकता है, इसलिए लोगों को उसका पीछा नहीं करना चाहिए। इससे उसे पकड़ने में भी मुश्किल होती है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page