मतदाता सूची की एस.आई.आर से हो रही शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती का आधार : ओ.पी. धनखड़

Purity of voter list through SIR is the basis of strengthening democracy: O.P. Dhankhar

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 तथा संविधान के अनुच्छेद 324 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मतदाता सूचियों की शुद्धता, पारदर्शिता एवं अखंडता बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू किए गए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के संबंध में आज लायंस क्लब, जालंधर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सचिव ओ.पी. धनखड़ ने की, जबकि ओ.पी. अरोड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को SIR अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।
उन्होंने बताया कि भारत का प्रत्येक नागरिक, जिसने निर्धारित तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जो किसी कानूनी अयोग्यता के अधीन नहीं है, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का अधिकार रखता है। निर्वाचन आयोग का यह अभियान लोकतंत्र को और अधिक मजबूत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के संगठन मंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखकर कार्य करती है। उन्होंने सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा BLA-1 एवं BLA-2 को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का गहन सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज करवाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
श्रीनिवासुलू ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा, ताकि लोकतंत्र की मजबूती में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। वहीं ओ.पी. धनखड़ ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है तथा भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर सिंह बराड़, भाजपा जालंधर देहाती साउथ के अध्यक्ष मनीष धीर, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, भाजपा जिला जालंधर देहाती उत्तरी के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार सहित मंडल प्रधान, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा मतदाता जागरूकता एवं सत्यापन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिया।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page