वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान शुरू, नई सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

Solution to rainwater problem begins in Ward No. 80, work on new sewerage and pipeline begins

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : वार्ड नंबर-80 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया सब्जी मंडी (काली माता मंदिर रोड) के पास वर्षों से चली आ रही बरसाती पानी की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया गया। क्षेत्र में नई सीवरेज और बरसाती पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।IMG 20260610 WA0278

इस कार्य की शुरुआत मौके पर पहुंचकर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा विधिवत मुहूर्त कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने जालंधर के मेयर विनीत धीर का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण उन्हें लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन नई पाइप लाइन परियोजना के शुरू होने से अब स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page