


जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदासिया समाज के जालंधर स्थित सबसे बड़े धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए हैं। यहां वह डेरे के संत निरंजन दास जी से 10 मिनट बंद कमरे में मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने संत निरंजन दास के पैर छूकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा मेरा रिश्ता संत रविदास जी की जन्मभूमि काशी से है। मैं पंजाब दी धरती नूं नमन करदा हां वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डेरे के प्रबंधक ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के आने से बहुत खुश हैं। पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे बीच आया।प्रधानमंत्री दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरू रविदास महाराज जी एयरपोर्ट, आदमपुर रखने का उद्घाटन किया। इसके बाद लुधियाना के हलवारा स्थित इंटरनेशनल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया प्रधानमंत्री ने कहा मध्य प्रदेश के सागर में श्री गुरु रविदास का मंदिर बन रहा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उसका नींव पत्थर रखने का मौका भी मुझे मिला था। इन्हीं शब्दों के साथ मैं आपको श्री गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं देता हूं। जो बोले, सो निर्भय। बहुत-बहुत धन्यवाद की सरकार रविदास जी के विचारों को आगे बढ़ा रही प्रधानमंत्री ने कहा- एक समय था जब भारत के प्रोडक्ट दुनिया में सबसे अच्छे होते थे। गुलामी के कालखंड में इसे खराब कर दिया गया। अब हमें क्वालिटी पर ध्यान देकर फिर से दुनिया में नंबर वन प्रोडक्ट बनाने वाला बनना है। प्रधानमंत्री मोदी बोले गुरु रविदास ने भी श्रम का सम्मान किया है। हमारी सरकार भी गुरु रविदास के विचारों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। जैसे अब संत रविदास जयंती का राष्ट्रीय आयोजन होने लगा है। कई राज्यों ने इस दिन पर छुट्टी घोषित की है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं पंजाब के युवाओं, फैक्ट्री मालिकों से एक अपील करना चाहता हूं कि मैंने आपके लिए दुनिया का बाजार तो खोल दिया है, लेकिन अब आपको ध्यान रखना होगा कि आपके प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर होनी चाहिए। दुनिया कहे कि यह प्रोड्क्ट भारत से आए हैं। लोग कहें कि यह सामान भारत में बना है तो वेल्यू फॉर मनी है। हमें क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने होंगे। आज कंपीटिशन बहुत है। अगर हमने प्रोडक्ट क्वालिटी वाले नहीं बनाए तो यह मौका हमारे हाथ से चला जाएगा जालंधर स्पोर्ट्स के तौर पर जाना जाता है। आज का जो बजट पेश हुआ है, उससे जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को फायदा होगा। यूरोपियन यूनियन की डील से भी स्पोर्ट्स का सामान 27 देशों में यहां के कारोबारी सामान बेच पाएंगे। जालंधर, मोगा, फिरोजपुर सभी को इसका फायदा होगा। लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगाः प्रधानमंत्री बोले अभी हमारी यूरोपियन यूनियन से ट्रेड डील हुई है। इसे मदर ऑफ ऑल डील कहा जा रहा है। अब 27 देशों के साथ हमारा व्यापार खूब फलेगा। हमारे पंजाब की पहचान तो यहां के किसान से है। यहां के मेहनतकश लोगों से है। इससे पंजाब को बहुत फायदा होने वाला है। यहां जालंधर, लुधियाना और अमृतसर के लोगों के लिए 27 देशों का बाजार खुल गया है। अब आपके बनाए कपड़े पर टैक्स न के बराबर होगा। इसका मतलब है कि पंजाब कि फैक्ट्रियों में नौकरी बढ़ेगी। ऑर्डर बढ़ेंगे और पंजाब विकास के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा बजट का फोकस एरिया खेल भी है। पंजाब तो इसमें पहले से बहुत आगे है। इसलिए, इस बजट में खेलो इंडिया का बड़ा फायदा पंजाब को होने वाला है। यहां से कोच निकलेंगे, प्लेयर निकलेंगे।

