श्री गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को भवसागर से पार लगाने के लिए अवतार लिया : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649 वा प्रकाश उत्स्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि उत्तरी हलके के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी संतोखपुरा, निवि आबादी,छोटा सईपुर,बड़ा सईपुर,सुंदर नगर,अमन नगर,बोर्ड मोहल्ला,दोआबा चौंक, नागरा गांव के गुरुस्थलों पर नतमस्तक हुए ।विधायक हैनरी ने उपस्तिथ संगतो को गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस की हार्दिक बधाई दी और अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि गुरु रविदास महाराज की बाणी में बड़ी शक्ति है उन्होंने कहा संत रविदास गृहस्थ थे, लेकिन ईश्वर के प्रति भक्ति भाव उनके मन में कूट-कूट कर भरा हुआ था. उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां धनी, गरीब, ऊंच नीच, सभी एक समान इज्जत के साथ रहें, सबको अन्न मिले, सब आनंद के साथ रहें और विषमता व सारे भेदभाव मिट जायें. उन्होंने समाज को भवसागर से पार लगाने के लिए धरती पर अवतार लिया था इसलिए हमे अपने गुरु द्वारा दर्शाए हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।IMG 20260201 193252 गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा विधायक हैनरी को सिरोपा और चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर वार्ड इंचार्ज बलजीत सैंबी, पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा,गुलशन, शिव कुमार, आतम बर्की, सुरजीत बिट्टू, अनमोल सिंह, लखबीर सिंह, दर्शन नामधारी, प्रिंस चड्ढा, राजेश कुमार, जेंद प्रदान और पहलवान परिवार व इलाके के गणमान्य मौजूद थे।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page