सैंट्रल हल्के के दकोहा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जलांधर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेंट्रल हल्के में पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन मंडल 5 के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में दकोहा में किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधरवासी आप सरकार और कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों को नकार कर भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू के समर्थन मे उतरना शुरू हो चुके है।IMG 20240513 WA0843उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार और उससे पहले कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के नाम पर लूट की है और इस बार लोगों ने उनको हराने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि अब देश ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है,और इस बार चार सौ से ज्यादा सीटों से भाजपा सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और सुशील रिंकु को सांसद में भेज कर मोदी जी को मज़बूत करेंगे।इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।

You Might Be Interested In
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page