सत्ता प्राप्त करने वाली आम आदमी सरकार के पास विकास के लिए कोई योजना नहीं : विधायक हैनरी

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालन्धर ( एस के वर्मा ): हल्का उत्तरी विधानसभा के वार्ड न 1 के सराभा नगर में कांग्रेस की बैठक क्षेत्र के विधायक व् आल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में हुई। बैठक में विधायक ने इलाका निवासियों से इलाके सम्बन्धी समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। हैनरी ने इलाकावासियों को सम्बोदित करते हुए कहा की जनता के हितो की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी . विधायक हैनरी ने कहा नार्थ हलके में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने कहा हल्के को विकास और खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाये जा रहे है।विधायक ने बताया की उत्तरी क्षेत्र के हर कोने में जो भी नई सड़के, पीने के पानी के लिए ट्यूबवेल,और एलईडी लगाई गई हैं वह सब कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा बड़े बड़े दावे कर सत्ता प्राप्त करने वाले आम आदमी सरकार के पास विकास के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं है ।विधायक ने कहा क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त व् हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए जा रहे है इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग भी माँगा। अंत में उन्होंने कहा की जनता की जो भी समस्याएँ है वह बिना किसी झिझट और बिना किसी सिफारिश से उनके कार्यालय में आ सकते है उन सब का कार्य किया जाएगा और समय समय पर जनता से प्रतिक्रियाएं भी ली जाएँगी। इस दौरान कुलदीप सिंह,भूपिंदर सिंह,संतों सिंह,दीपक चड्ढा,हरजिंदर सिंह,रशपाल सिंह,राजिंदर सिंह,हरचरण सिंह,अमरजीत सिंह,राजिंदर नागरा,सुबाष यादव,सुरजीत सिंह,बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page