चरणजीत चन्नी ने पंजाब की एनआरआई दंपति पर हमले की जांच के आदेश देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी में पंजाब की एनआरआई दंपति की पिटाई के मामले में जालंधर से लोकसभा सदस्य और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात करने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं।चरणजीत सिंह चन्नी ने इस कदम के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा यह मामला मुख्यमंत्री के ध्यान लाने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई दिखाई है।उन्होंने कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान हिमाचल और पंजाब के लोगों के बीच अच्छे संबंधो की बात की गई थी जिस पर पहरा देते हुए मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है ओर इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए एनआरआई दंपत्ति की पिटाई के लिए जाँच के आदेश दिए है।स. चन्नी ने कहा कि दोनों राज्यों के लोग आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन नफरत की राजनीति करने वालों और कुछ शरारती लोग ऐसा नहीं होने देना चाहते।जिसके कारण वे हालात खराब करने के लिए नापाक साजिशे रच रहे है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपेक्षा है कि वह इस हमले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि पंजाब से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोग अपमे आप को सुरक्षित महसूस करें और हिमाचल प्रदेश की ठंडी वादियों में अपनी गर्मी की छुट्टियों का आनंद लें।

Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News
Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page