जालंधर पुलिस कमिश्नर ने की अचानक चैकिंग, थाने के कर्मियों में मचा हड़कंप

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम पर नकेल कसने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। चुनाव खत्म होने के बाद  डीजीपी गौरव यादव द्वारा आदेशों पर जारी किए गए निर्देशों के अनुसार पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। वहीं पुलिस कमिश्नर के दोबारा आज महानगर के अलग अलग थानों में अचानक चैकिंग करने के लिए सीपी स्वप्न शर्मा और आदित्य पहुंचे। जहां सीपी शर्मा ने थाने का रजिस्टर चैक किया। इस दौरान सीपी स्वप्न शर्मा के बिना किसी जानकारी के अचानक चैकिंग करने से थाने के कर्मियों में हड़कंप मच गया। वही पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और आदित्य ने थाना में लगे राजिस्टर में दर्ज की गई शिकायतों को सही ढंग से लिखने की पुलिस कर्मी को हिदायत देते हुए दिखाई दे रहे है।IMG 20240618 WA0673बताया जा रहा है पुलिस कमिश्नर ने थाना 6 में औचक चैकिंग करने के बाद स्वप्न शर्मा थाना 4 में चैकिंग करने पहुंचे। आज सुबह-सुबह सीपी शर्मा द्वारा थानों की औचक चैकिंग करने से थानों के कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी देते हुए सीपी शर्मा ने बताया कि यह रूटिन चैकिंग है। जिसमें पुलिस कर्मियों की हाजरी, क्राइम डायरी, थानों की साफ-सफाई सहित अन्य कामों पर चैकिंग की जा रही है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसका कॉड ऑफ कंडक्ट से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आदित्य को मामले की हिदायतें दे दी गई है। वहीं मॉडल टाउन पुराने थाने को लेकर प्रपोजल बनाया गया  जिसमें मॉडल ने नया थाना बनाए जाने को लेकर काम जारी है।

You Might Be Interested In
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page