पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी : मोहित शर्मा

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

जालंधर : महानगर में बढ़ती धूप से राहत पाने के लिए हम सभी शहर वासियों को अपने घरों के बाहर एक पौधा लगाने के लिए रुद्र सेना संगठन के उप चेयरमैन मोहित शर्मा व उनकी टीम इस मुहिम को जल्द शुरू करने जा रही है इस मुहिम की शुरवात अपने हल्का से शुरू की जाएगी इस मौके पर जानकारी देते हुए मोहित शर्मा ने बताया कि पर्यावरण के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्व है जितना मानव जीवन का। पर्यावरण जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है।इसकी देखभाल करना सब सबकी जिम्मेदारी ही नहीं कर्तव्य भी है। अगर पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन में सुधार नहीं हुआ तो इस पृथ्वी पर जीवन भी खत्म हो जाएगा। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। ऐसी वस्तुओं का प्रयोग कम से कम करें जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो। जैसे विषैली गैसें पर्यावरण में ना छोड़ें। प्लास्टिक का प्रयोग न करें ताकि आने वाली पीढ़ी की रक्षा की जाए। हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि हम उन्हें विरासत में एक स्वच्छ वातावरण दें। पेड़ जितने ज्यादा होंगे वातावरण उतना ही स्वच्छ, सुंदर, शांत होगा। इसलिए हमें एकजुट होकर पर्यावरण के सुधार के लिए प्रयास करने चाहिए। आइये पर्यावरण संरक्षण का प्रण लें।

 

 

 

Trident News

Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page