राकेश राठौर,सुभाष शर्मा ने वेस्ट विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं संघ की बैठक

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं आनंदपुर लोकसभा हलके के इंचार्ज सुभाष शर्मा ने वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के ऑफिस में कार्यकर्ताओं के साथ उप चुनाव की तैयारीयो लेकर समीक्षा बैठक की।राकेश राठौर ने कहा कि जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के समझदार मतदाताओं ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है और यहां की सड़कों गलियों से भी यही आवाज आ रही है ‘बीजेपी जिंदाबाद भाजपा जिंदाबाद’। उन्होंने जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवार को बहुमत से विजयी बनाकर विधायक बनाने की अपील की।राकेश राठौर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर राज्य में बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करती है और जब भी देश पर कोई संकट आता है तो देश की जनता की बिना किसी भेदभाव के मदद करती है। राठौर ने कहा कि पंजाब में भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी जन समर्थन मिला है, जिससे एक बात साफ है कि अब आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाबियों से झूठे वादे कर पंजाब की सत्ता हथियाने वाली आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने पंजाबियों की जीना दुश्वार कर रखा है। पंजाब सरकार के खिलाफ हर वर्ग धरने प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों के सभी सपनों को पूरा करेगी। सुभाष शर्मा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण पंजाब भाजपा पंजाबियों की पहली पसंदीदा पार्टी बन रही है और अब जनता के अथाह प्यार के चलते भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को वेस्ट विधानसभा का उपचुनाव जीताकर भाजपा पंजाब में नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, जिला सचिव अमित भाटिया ,अश्विनी अटवाल, संजीव शर्मा मनी, मंडल नंबर 10 के अध्यक्ष मनीष बल,महामंत्री सुनील चोपड़ा, राणा नयर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान ,महामंत्री शालू यादव, एस,सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल ,कुमुद शर्मा, अमरजीत सिंह चट्ठा, सोनू सहोता, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page