चरणजीत चन्नी ने हिमाचल में एनआरआई दंपत्ति पर हुए हमले का मुद्दा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के समक्ष उठाया

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News

Trident News

Trident News

जालंधर : हिमाचल प्रदेश के डलहोजी में पंजाब के एनआरआई जोड़े के साथ हुई मार पीट का संज्ञान लेते हुए जालंधर से लोकसभा सदस्य और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और उनके समक्ष यह मुद्दा रखा।इस घटना को लेकर सिख संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की और उनसे इस मामले पर गंभीरता दिखाने का आग्रह किया।इस दौरान संगठनों के नेताओं की मौजूदगी में चरणजीत सिंह चन्नी ने तुरंत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से बात की उन्होंने फोन पर इस मामले को उनके ध्यान में लाया और कहा कि यह घटना पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लिए चिंता का विषय बन गई है।चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से जांच करने और कार्रवाई करने का अनुरोध किया।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा द्वारा की जा रही नफरत की राजनीति के कारण एसा माहौल बना है।उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश का आपस में पुराना रिश्ता है और दोनों राज्यों के लोगों को आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घटना को आधार बनाकर माहौल खराब करने वाले शरारती लोगों पर कार्रवाई करने की माँग की।उन्होंने कहा कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के लोग ऐसे लोगों की नफरत फैलाने की साजिशों को सफल नहीं होने देंगे। उधर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी चरणजीत सिंह चन्नी को मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।स. चन्नी ने अपील करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लोगों को किसी भी तरह की नफरत की राजनीति का शिकार नहीं होना चाहिए बल्कि आपसी भाईचारा बनाए रखना चाहिए।स.चन्नी ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पंजाब समेत देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश घूमने जाते हैं और ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि पंजाब से गुजरने वाले सैलानियों का वह स्वागत करते है तथा पर्यटकों को यहां हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन देते है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page