पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

Transparent recruitment system gave new flight to youth's dreams, more than 67 thousand got employment: Ashwani Agarwal

by Sandeep Verma
0 comment
Trident News
Trident News Trident News

जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हाल ही में 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की रोजगारोन्मुखी नीतियों और पारदर्शी प्रशासन का परिणाम है।

अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह भ्रष्टाचार और सिफारिश से मुक्त बनाया है। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2022 से अब तक 67 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस, स्वास्थ्य, राजस्व, बिजली और प्रशासनिक विभागों सहित अनेक क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर नियुक्तियां दी गई हैं। सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को इतना पारदर्शी बनाया है कि युवाओं में निष्पक्ष चयन को लेकर भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।उन्होंने कहा कि मान सरकार ने भर्ती परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए भी सख्त कदम उठाए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 25 नई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) को मंजूरी दी गई है तथा 13 मौजूदा आईटीआई को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किए गए हैं ताकि उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार युवाओं को रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के बेहतर अवसर प्रदान कर पंजाब को प्रगतिशील और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News
Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News Trident News

You may also like

Leave a Comment

2022 The Trident News, A Media Company – All Right Reserved. Designed and Developed by iTree Network Solutions +91 94652 44786

You cannot copy content of this page